पेड़ गिरने से बुलंदशहर के युवक की बदायूं में मौत
बदायूं, मई 14 -- तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर रानेट पुल के पास ट्रक के ऊपर पेड़ गिरने से बुलंदशहर के रहने वाले 35 वर्षीय ट्रक चालक योगेश कांत की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। योगेश अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बेटों और बूढ़े परिवार को छोड़ गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुलंदशहर जिले के थाना अनूपशहर क्षेत्र के नगला भूपतपुर के रहने वाले योगेश कांत पुत्र होतीलाल बजरी से भरा ट्रक लेकर बाजपुर उत्तराखंड से अनूपशहर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गंगहेटा में पोल व दीवार के नीचे दबकर दो की मौत से मचा कोहराम रास्ते में बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर रानेट पुल के पास तेज आंधी के दौरान अचानक विशाल पेड़ ट्रक के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में ट्रक का केबिन चकनाचूर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.