सिद्धार्थ, जून 7 -- घोसियारी। सरैनिया गांव में शनिवार शाम को आए आंधी तूफान में मुर्गी फार्म के ऊपर पेड़ गिर जाने से पोल्ट्री फार्म क्षतिग्रस्त हो गया। सरैनिया गांव के मायाराम चौधरी ने गांव के बाहर मुर्गी का फार्म बना रखा है। शनिवार शाम आए आंधी तूफान में पोल्ट्री फार्म पर सागौन का पेड़ गिर गया। टिन शेड सहित पूरा फार्म तबाह हो गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। हल्का लेखपाल शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी है। नुकसान का जायजा लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंधी में टूटे 35 बिजली के पोल, सिंगरामऊ की बिजली ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...