औरैया, अप्रैल 4 -- रुरुगंज, संवाददाता शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने रुरुगंज क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। करीब 11 बजे अचानक बदले मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोहनी गांव में एक बड़ा आम का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर बिजली के दो पोल टूटकर धराशायी हो गए।घटना कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय के पास की है, जहां पेड़ गिरने से पूरी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते सोहनी और बराहार गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और दोनों गांव अंधेरे में डूब गए। ग्रामीणों के अनुसार आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मजबूत पेड़ भी टिक नहीं सका और सीधे बिजली पोल पर जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पूरी रात परेशानियों का सा...