बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के गांधीनगर उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी जलकल व सिविल लाइन फीडर की मुख्य लाइन पर गुरुवार को 10.30 बजे के करीब एक पेड़ गिर गया, जिससे दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मी और उद्यान विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई। पेड़ गिरने से जलकल, सिविल लाइन और कचहरी फीडर की आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। बिजली कटने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। उपभोक्ता कर्मचारियों को फोनकर बिजली आने की जानकारी करते रहे। काफी समय तक आपूर्ति बंद होने से घरों में लगे इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.