पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत, रेलवे क्वार्टर क्षतिग्रस्त, दो बच्चे घायल
भागलपुर, मई 27 -- पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत, रेलवे क्वार्टर क्षतिग्रस्त, दो बच्चे घायल बिहपुर, संवाद सूत्र। सोमवार की देर रात आयी तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इस दौरान बिहपुर पूरब पंचायत के मिलकी वार्ड संख्या आठ निवासी 57 वर्षीय जैनूल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बिहपुर रेलवे कॉलोनी में पेड़ गिरने से रेलवे क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सो रहे दो बच्चे घायल हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि जैनूल गांव के लछमिनियां बासा पर रहकर अपने मवेशियों की देखभाल करता था। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ उसके बासा पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक को देखने घटनास्थल पर पहुंचे। मौजूद जनप्रतिनिधि ने घटना की सूचना अनुमंडल पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.