पिथौरागढ़, जून 30 -- अनिल कार्की, थल। थल -मुवानी सड़क के स्लाइडिंग जॉन के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सोमवार रात को हुई बारिश व तेज अधड़ के कारण सड़क पर एक पेड़ उखड़कर गिर गया। जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थल प्रकाश चंद पांडे के निर्देश पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर यातायात सुचारू किया। जिसके बाद सड़क के दोनों और फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल शंकर सिंह देवड़ी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, होमगार्ड नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेड़ को काटकर यातायात सुचारू किया यह भी पढ़ें- कतर्नियाघाट - कुड़वा मोड़ राजमार्ग पर गिरा पेड़,12 घटें से बाधित है आवागमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...