गोपालगंज, मार्च 25 -- भोरे। स्थानीय थाने के हुस्सेपुर बाजार में आम का सूखा पेड़ काटकर हिस्सा लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दुर्गावती देवी पति शर्मा यादव और उनकी पुत्री चंदा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...