पेड़ के नीचे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गंगापार, जून 23 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार उर्फ कल्लू निषाद पुत्र फूलचंद निषाद की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।कल्लू निषाद मंगलवार को गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए लेटे थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें बुलाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कल्लू अचेत अवस्था में पड़े हैं। परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.