बदायूं, अप्रैल 26 -- गांव करनपुर और गदगांव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शनिवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव पेड़ के नीचे पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप के कारण बुजुर्ग पेड़ के नीचे बैठ गए होंगे और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...