पेड़ के नीचे बैठे व्यक्ति को हंटर गाड़ी चालक ने रौंदा, मौत
देवरिया, जून 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली कालोनी में पेड़ के नीचे बैठे एक व्यक्ति को हंटर गाड़ी ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।शहर के भटवलिया नाथनगर के रहने वाले लक्ष्मण (50) गैस वितरण का कार्य करते थे। दोपहर बाद वह गर्मी के चलते एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इस बीच एक युवक हंटर गाड़ी सीख रहा था। सीखते समय अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उन्हें रौंदते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई। जिससे लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News हादसे में शिक्षक की मौत लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर मौत की सूचना पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.