पेड़ के नीचे बैठे किशोर को चाकू मारकर किया घायल
बहराइच, जून 21 -- बहराइच। दरगाह थाने के भुलईपुरवा में रविवार दोपहर लगभग चार बजे तौहिद (14) पुत्र कासिम गर्मी की वजह से घर से कुछ दूर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान दो हमलावर किशोर पहुंचे। उसे पीटने लगे। एक किशोर ने चाकू चलाया। जो तौहिद के नाक के बगल लगा। हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन दौड़े। घायल को थाने लाए। तो एसएचओ के किसी गांव में बवाल की वजह से न होने पर घायल को मेडिकल कालेज इलाज को भेज दिया है। एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि वह थाने पहुंच कर जानकारी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.