पेड़ के नीचे पड़ा मिला लापता ग्रामीण का शव
कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नगला पूरन गांव का एक युवक पूरी रात से लापता था। अगले दिन सुबह उसका शव प्लांट के पास शीशम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि पेड़ पर चढऩे के दौरान वह एचटी लाइन की करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंप मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम पूरन नगला निवासी धर्मवीर (42) पुत्र राजेंद्र सिंह का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी परिजनों के अनुसार धर्मवीर बुधवार शाम घर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था। इस संबंध में परिजनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.