सासाराम, जून 9 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के सोरठ गांव में मंगलवार को बरगद पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे युवक पर अचानक एक मोटी टहनी गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लाए। जहां जांचों परांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोरठ निवासी मदन सिंह यादव गांव की समीप स्थित मंदिर परिसर में बरगद पेड़ के नीचे दोपहर में खाट पर विश्राम कर रहा था। इस बीच अचानक पेड़ की एक मोटी शाखाएं टूट गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत डॉ विकास कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें और अत्यधिक खून निकलने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...