जामताड़ा, मार्च 18 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा एक बार फिर साइबर अपराध का गढ़ साबित हुआ है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडी गांव के पास जंगलनुमा इलाके में छापेमारी कर एक ऐसे साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो पेड़ों के नीचे बैठकर ठगी का "कॉल सेंटर" चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने काजरा-शिमला सड़क किनारे आकसिया और लिपटस के पेड़ों के नीचे चल रहे ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान मौके से छह आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेन्द्र मंडल, राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुन्दन कुमार नेहल शामिल हैं। सभी करमाटांड़ क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल बरामद किए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.