पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर गिरी बिजली, मौत
फतेहपुर, जून 28 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव में रविवार सुबह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टेसाही खुर्द निवासी बाबू रैदास मेहनत-मजदूरी और खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने खेत में धान की नर्सरी तैयार की थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी रामदुलारी (48) नर्सरी की देखरेख के लिए खेत गई थी। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत के पास खड़े जामुन और आम के पेड़ों के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। यह भी पढ़ें- चली गयी जान, साल भर बाद भी नहीं मिली सहायता धनराशि कुछ ही देर बाद तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से रामदुलारी गंभीर रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.