उन्नाव, अप्रैल 8 -- परियर। संवाददाता धूल भरी तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मंगलवार शाम फिर कहर बरपाया। भारी तबाही मचा दी। किसान और रेहड़ी पटरी वालों का सुकून उजड़ गया। सदर तहसील क्षेत्र में मरौंदा सूचित और मरौंदा मझवारा गांव में नीम के विशाल पेड़ गिरने से जहां एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक दिव्यांग युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने और बिजली का पोल गिरने से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।तीन दिन पहले आई आंधी और बारिश के तांडव से किसान संभल भी नहीं पाए कि मंगलवार शाम उनकी हाड़तोड़ मेहनत फिर कहर बरपा। खेतों में कटने के लिए तैयार गेहूं की फसल भीगने के साथ पट हो गई। वहीं, रेहड़ी पटरी पर दुकानें लगाकर जीवन बसर करनेवाले लोगों की दुकानदारी प्रभावित हुई। दैवीय आपदा की वजह से करीब आधा घंटा ज...