संभल, फरवरी 3 -- तहसील के गांव नगला पूर्व स्थिति जूनियर हाई स्कूल में बिना अनुमति के पेड़ की शाखाएं काट ली गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्य रुकवाया। वन विभाग ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की है । गांव नगला पूर्व के जूनियर हाई स्कूल में हाल ही में प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी की तैनाती हुई है । स्कूल परिसर में कई पेड़ खड़े हैं । सोमवार को प्रधानाध्यापिका द्वारा एक बबूल व दो सहजन के पेड़ खड़े हुए है। जिनकी मोटी शाखाएं बिना अनुमति के कटवाई जा रही थी। इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दे दी। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभात कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शाखों का कटान रुकवाया। उन्होंने बताया कि शाखाएं काफी मोटी थी । जो बिना अनुमति के नहीं व जानी चाहिए थी । अनुमति न लेने के कारण प्रधानाध्यापिका...