वाराणसी, फरवरी 13 -- लोहता। भरथरा गांव के मथुरापुरा कस्बे के बगीचे में शुक्रवार सुबह छह बजे 35 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। महुआ की डाल से लाश नायलॉन की रस्सी लटकी थी। ग्रामीणों ने लोहता थाने पर सूचना दी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य पहुंचे। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंची है। इसके बाद शव उतारा गया। शव जमीन से पांच फीट उंचाई पर डाल से लटका था। एक जोड़ी चप्पल गेहूं के खेत में था। उसके शरीर पर नीली जैकेट, काली जींस थी। ग्रामीण की हत्या की आशंका जा रहे थे। पुलिस मृतक के शिनाख्त के साथ मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.