बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंड़ी थाने के नौबस्ता गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ की डाल से गमछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान इसी गांव निवासी रामकेत (38) पुत्र रामकिशुन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ की डाल से शव उतरवाया। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि रामकेत का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं रहता था। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव,आत्महत्या की आशंका वह नशे की लत से भी जूझ रहा था। मृतक के चचेरे भाई अमिरका प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। घर से कुछ दूरी पर जाकर देखा...