बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। एक युवती का शव शनिवार रात उसके घर से लगभग सौ मीटर के फासले पर पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे से लटकता मिला था । सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की थी। रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों ने बताया कि युवती की सास से कहासुनी हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंगिग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाश रही है। रामगांव के धर्मनपुर के मजरे पंडितपुरवा निवासनी केसरानी (35) पत्नी रमेश शनिवार शाम घर के बाहर कूड़ा फेंकने जा रही थी। यह भी पढ़ें- पुलिस तलाश रही खुदकुशी की वजह इसी दौरान उनकी सास ने पानी मांगा था। केसरानी को सुनाई नही दिया। जब वह कूड़ा फेंक कर आई। तो सास न...