कुशीनगर, मार्च 8 -- लक्ष्मीगंज/ रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद।रामकोला थाना क्षेत्र के बरवां बाजार गांव के समीप गन्ना क्रेशर मशीन पर मजदूरी करने गये एक मजदूर ने शनिवार को पत्नी से कहासुनी होने के बाद पेड़ की डाली में फंदा लगा कर जान दे दी। ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देख कर रामकोला पुलिस को सूचना दी। पत्नी और बच्चे पेड़ से लटक रहे शव के नीचे बैठ कर दहाड़ मारकर रो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जोखन सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह निवासी सेमरी महेशपुर कोतवाली हाटा के रूप में हुई।हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के सेमरी महेशपुर निवासी जोखन सिंह 28 वर्ष पुत्र रामप्यारे सिंह रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवां बाजार के समीप गुड़ बनाने वाले क्रेशर पर मजदूरी करता था और साथ में पत्नी अर्...