कौशाम्बी, फरवरी 4 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतू का पुरवा चौराहे पर बुधवार दोपहर डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े एक महुआ के पेड़ की डाल गिर गई। अचानक से डाल गिरने के कारण अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि डाल गिरने के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लकड़ियों को सड़क के किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। घटना के कारण लगभग 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.