रांची, अप्रैल 24 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के गोंडरा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय असफ गुड़िया के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, असफ गुड़िया शुक्रवार सुबह घर से बकरी चराने के लिए निकले थे। दोपहर के समय गांव से कुछ दूरी पर वह बकरी चराने के दौरान एक पेड़ की डाली काट रहे थे। इसी क्रम में काटी जा रही डाली पास से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे तेज करंट प्रवाहित हुआ और असफ गुड़िया उसकी चपेट में आ गए। इस कारण घटनास्थल में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.