पेड़ की डालियों की छंटाई कर रहे बिजलीकर्मी की करंट से मौत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के नगपुर त्रिमुहानी के समीप शुक्रवार दोपहर बिजली के तारों के पास पेड़ की डालियों की छंटाई करना आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मचारी को भारी पड़ गया। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथियों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर पीडैला गांव निवासी विपिन मौर्य 25 वर्ष पुत्र स्व. राम नरेश विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने सहकर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.