पेड़ की टहनी गिरने से दो मारुति वैन क्षतिग्रस्त
गिरडीह, मार्च 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पुराना जीटी रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप सोमवार को सड़क किनारे खड़े विशाल पेड़ का आधा भाग गिर गया। पेड़ के गिरने से उसके नीचे मरम्मत के लिये खड़ी दो ओमनी वैन पूरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान पास से गुजरा बिजली तार भी टूटकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की एक बड़ी टहनी पहले टूटकर गिर गई। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। हालांकि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सभी के संयुक्त प्रयास से पेड़ को काटकर हटाया गया और टूटे तार को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका। बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त दोनों मारुति ओमनी वैन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.