शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ की टहनी गिरने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पीड़िता ने पड़ोसियों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 4 और 5 अप्रैल को आई आंधी में उसके घर के नीम के पेड़ की टहनी पड़ोसी के घर में गिर गई थी। इसी बात को लेकर 5 अप्रैल की शाम आरोपियों ने उसके पिता को गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और अकेली पाकर उसके साथ मारपीट की तथा अश्लील हरकतें कीं। शोर सुनकर पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...