पेड़ की टहनियां साफ करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आया, गंभीर
महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अड्डा बाजार क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका गांव में शनिवार को एक हादसा हो गया। अपने घर के पास यूकेलिप्टस के पेड़ की टहनियां साफ करते समय एक युवक पेड़ की डाल से सटे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों के अनुसार इंद्रजीत उर्फ कोइल (40) पेड़ की डाल को साफ कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि कोइल पांच मिनट तक पेड़ पर ही तड़पता रहा, किन्तु विद्युत उपकेन्द्र का फ्यूज नहीं उड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ाकर आपूर्ति बंद की। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत देख डॉक्टर ने प्राथमिक इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.