मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- औराई। राजखंड गांव में जमीन कब्जा करने व पेड़ काटने के विरोध पर युगपलटन शाही पर जानलेवा हमला किया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें नवीन झा को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह 10:00 बजे आरोपित पेड़ काट रहा था। पोता विवेक कुमार के साथ पहुंचा तो कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। धमकी दी कि जमीन पर दोबारा आओगे तो अंजाम बुरा होगा। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट,चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...