पीलीभीत, मई 22 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कंजानाथ पट्टी निवासी अशोक पाण्डेय ने कोतवाली जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पेड़ कटवा रहे थे। इसी दौरान परिवार के ही रामगोपाल पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, शोभित पाण्डेय तथा सचिन पाण्डेय लाठी-डंडे और धारदार बंका लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए अशोक पाण्डेय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे भतीजे पीयूष पाण्डेय को भी आरोपियों ने पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने के विवाद में जानलेवा हमला, पांच पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन व...