बुलंदशहर, जून 7 -- थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आई।पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। गांव निवासी डोरीलाल व नागेन्द्र के बीच शनिवार रात पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से ज्ञानेंद्र, हरिदत्त, नागेन्द्र, गौरी व डोरीलाल घायल हो गए। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर दोनों पक्षों से छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...