गोरखपुर, मार्च 29 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड नंबर 5, बिसरा मंदिर के पास जबरन पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर 5, बिसरा मंदिर निवासी ओम प्रकाश शर्मा पुत्र स्व. राम भजन शर्मा ने तहरीर में बताया है कि उनके घर की बाउंड्री में लगा पेड़ उनके पाटीदार अनूप शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा द्वारा 26 मार्च की रात लगभग 2 बजे काटा जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि अनूप ने लाठी से मारकर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह काफी डरा और सहमा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...