सीतापुर, दिसम्बर 13 -- सीतापुर, संवाददाता। सकरन में पेड़ काटने के विवाद में चार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। थाने शिकायत करने जा रहे पीड़ित के चाचा को सरेराह गालीगलौज करते हुए पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सकरन के नौवनपुरवा निवासी गुड्डू ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के विपिन यादव, पिंकू यादव, पुनीत व मुनीजर यादव ने पेड़ कटाने की बात को लेकर भतीजे निर्देश को मारा पीटा। भतीजे को पीटने पर शिकायत करने गुड्डू थाने जा रहे थे तो चारों आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष सकरन प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.