पेड़ काटने के विवाद में मारपीट,दो के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर, मई 16 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में पेड़ काटने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला हाटा निवासिनी शर्मिला का आरोप है कि 15 मई की रात करीब आठ बजे बड़हर का पेड़ काटने को लेकर धर्मवीर और सरिता ने गाली-गलौज कर रही थी। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट से सिर पर मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रिश्तेदार धर्मेंद्र को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- कटहल के पेड़ के विवाद में दंपती, बेटी को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.