पेड़ काटने के विरोध में पौधे लेकर पहुंचे छात्र
मेरठ, जून 29 -- कथित रूप से चौ. चरण सिंह विवि कैंपस में पेड़ काटने के विरोध में सोमवार को छात्र पौधे लेकर रजिस्ट्रार के पास पहुंच गए। छात्रों ने रजिस्ट्रार को पौधे देते हुए काटे गए पेड़ों की अनुमति सार्वजनिक करने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि निर्माण की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर पेड़ों को काट रहा है। छात्रों ने वन विभाग से भी पूरे मामले में स्वत: संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आदेश प्रधान के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. भूपेंद्र सिंह से मिला। अनुज भड़ाना ने कहा कि विवि सार्वजनिक करे कि वन विभाग ने कितने पेड़ काटने की अनुमति दी है और कितने पेड़ों का कटान हुआ है। शशिकांत गौतम के अनुसार विवि कैंपस में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पेड़ों की लकड़ी बाहर भेजी जा रही है, जबकि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.