बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बेमिहा निवासी बालक दास ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 अप्रैल सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही हनीफुल्लाह खान ने श्मशान स्थल के किनारे खड़े शीशम के पेड़ को काटकर गिरा दिया। घटना के बाद मौके पर पेड़ की लकड़ी पड़ी मिली, जिसे देखकर शिकायतकर्ता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी बिना किसी अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर खड़े पेड़ को काट रहा था, जिससे गांव में नाराजगी का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.