जौनपुर, अप्रैल 10 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बटनहित नख़तपुर गांव निवासी लखन बनवासी गुरुवार देर सायं गांव में एक पेड़ की सूखी डालियों की कटाई कर रहा था। कटाई के दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर, पैर और कमर में गंभीर चोट लग गई। लखन की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भिजवा दिया। जहां चिकित्सक ने उपचार कर उसकी हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.