गिरडीह, मई 30 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंगराकला पंचायत अंतर्गत नावाडीह में शुक्रवार को पेड़ काटने के दौरान गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिलो के कोठातरी निवासी 55 वर्षीय शहादत अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक गांव में मजदूरी का काम करता था तथा वह पेड़ कटाई के लिए ठेका का काम लेता था। शुक्रवार को रंजीत राणा से पेड़ की कटाई करने के लिए चार हजार में ठेका लिया था और पेड़ पर चढ़कर उसे काट रहा था। तभी डाली के साथ खुद गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सरिया के नवाडीह स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने शव को बंगराकला स्थित नवाडीह ले गए जहां मुआवजे की मांग की जा रही है। मामले की सूचना पर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज अपने दल-बल ...