भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। ऊंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर पेड़ काटने, मारपीट के मामले में सात आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। विश्राम सरोज निवासी भैरोपुर, ऊंज ने एसपी से गुहार लगाई थी। कहा कि पड़ोसियों हरिशचंद, रोहित, कुसुम देवी, सुमारी देवी, मंसा देवी, माधुरी देवी, राधेश्याम 17 मार्च को नीम के पेड़ की डाल को काटने लगे। मामले से पुलिस को अवगत कराया, तो रुक गए। पुलिस के जाने के बाद दोपहर में एक राय होकर नीम, अमरुद, आम, पपीता आदि का पेड़ काट लिया। विरोध करने पर मारपीट किया। पुलिस को सूचित किया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.