पेड़ काटने के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 20 -- किच्छा। ग्राम भंगा में पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लज्जा देवी पत्नी गंगाराम गंगवार निवासी ग्राम भंगा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पुत्र नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसने अपने खेत की मेड़ पर 70 यूके लिप्टिस के पेड़ लगाए थे। आरोप लगाया कि इन पेड़ों को तिरमल प्रसाद व छवि लाल पुत्र गेंदन लाल निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा ने काट दिया। आरोप है कि लज्जा देवी के विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गये। लज्जा देवी ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व भी आरोपियों ने उसके बेटे भानू प्रताप के साथ मारपीट की थी। पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.