शाहजहांपुर, मार्च 14 -- क्षेत्र के गांव बाजपुर मुजप्ता निवासी पिंकू की पत्नी राजवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करने गया है। वह बच्चों के साथ घर में रहती है। गुरुवार को गांव के दो भाइयों ने उसके बाग के खड़े दो लिपटिस के पेड़ काट डाले। जानकारी होने पर वह शिकायत करने गई। तो उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ाया। आरोपी आएदिन उसे परेशान करते रहते है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.