प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कन्धई थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में नीम का पेड़ काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अलीपुर गांव निवासी युवक के यहां एक नीम का पेड़ काटकर उसे ट्राली पर रखा जा रहा था। इसी का किसी ने वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसी के बगल ट्रैक्टर भी खड़ा वीडियो में दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। अब वन विभाग की कार्यप्रणाली पर लोग तमाम तरह का सवाल उठाते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर नीम का पेड़ काटकर कहां ले जाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.