नोएडा, अप्रैल 24 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के नगला चमरू गांव के जंगल में पेड़ काटने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दो चचेरे भाइयों को चोट लगी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से सिकंदराबाद के धनपुरा गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस से शिकायत की कि नगला चमरू गांव में उनके खेत हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनके गांव के रहने वाले कुछ लोग गुरुवार को दो गाड़ियों में सवार होकर उनके खेत पर पहुंचे और खेत में लगे शीशम के पेड़ को काटने लगे। पीड़ित के चचेरे भाई दीपक ने विरोध किया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़ित का सगा भाई सुनील वहां पहुंचा तो आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.