बुलंदशहर, मार्च 6 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मामन कलां में रास्ते के बीच लगे पेड़ को हटाने और काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धारदार हथियारों से हमला हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक पक्ष की तरह से दर्ज कराई रिपोर्ट में आसिफ पुत्र हारून रशीद ने बताया है कि बीते दिन दोपहर उसका भाई नादिर, मुस्तफा, हारून और अब्दुल रऊफ कब्रिस्तान के पास बन रहे रास्ते के बीच से पेड़ हटवाने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के शाहरुख, फरमान, राशिद, इरफान आदि करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चार युवकों के सिर फट गए और अब्दुल रऊफ के पेट में गंभीर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.