बदायूं, जून 8 -- 39 पोपलर के पेड़ काटकर क्षतिग्रस्त करने, विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद भूमि की पैमाइश और मेड़ से जुड़े मामले को लेकर बताया गया है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के भारत सिंह ने माननीय उपजिलाधिकारी न्यायालय में गाटा संख्या 554 की भूमि को लेकर वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश के बाद नायब तहसीलदार द्वारा पैमाइश कराई गई और सीमा चिह्न लगाए गए। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने और मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैमाइश पूरी नहीं हुई और उसके खेत की भूमि दूसरे गाटा में शामिल कर दी गई। इसी भूमि क...