मुरादाबाद, मार्च 8 -- कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव जेतिया फिरोजपुर में रविवार सुबह पॉप्लर के पेड़ काटने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर पर दरांती से हमला कर दिया। हमले में मजदूर की नाक पर गंभीर चोट लग गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बीरपुर निवासी इस्माईल पुत्र कलुआ ओर शकील पुत्र पीरू सहित पांच मजदूर रविवार सुबह करीब 11 बजे जेतिया फिरोजपुर गांव में पापुलर के पेड़ काटने के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि गांव निवासी ऋषिपाल ने अपने खेत के पॉप्लर के पेड़ अकरम नामक ठेकेदार को बेच दिए थे। ठेकेदार ने पेड़ कटवाने के लिए मजदूरों को मजदूरी पर भेजा था। बताया गया कि पेड़ काटते समय एक पेड़ पास के खेत में गिर गया। इसी बात को लेकर खेत मालिक और मजदूरों के बीच कहासुनी हो गई। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.