रुडकी, मई 2 -- लक्सर। कंकरखाता गांव में एक ग्रामीण के खेत में खड़े सिंभल के पेड़ को चोरों ने काट लिया। इसके बाद पेड़ को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने रायसी चौकी पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता उर्फ रसूलपुर गांव निवासी निशु ने रायसी चौकी पुलिस तहरीर देकर बताया 30 अप्रैल को उनके द्वारा अपने खेत में गन्ने की बुवाई की गई थी। जिसके बाद रात सात बजे वह घर आ गए थे। इसी बीच रात में चोरों ने खेत में खड़े सिंभल के एक पेड़ को काट दिया। इसके बाद वह पेड़ को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित नें मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रायसी चौकी प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...