सोनभद्र, जून 23 -- सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को नगवां ब्लाक के तरिया क्षेत्र के ससनई स्थित डीह बाबा स्थल पर चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी जमीन, जंगल और पूर्वजों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। संयोजक संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से हस्ताक्षर और मोहर कराकर पूर्वजों के हक एवं अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि यदि किसी भी परिवार के घर या जमीन पर कार्रवाई का प्रयास किया गया तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। रामसूरत खरवार ने कहा कि जंगल और पर्यावरण केवल प्राकृतिक संपदा नहीं बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और आजीविका का आधार हैं। इस मौके पर बासमती गोंड़, गुलाबी चेरो, रामसूरत खरवार, कन्हैया चेरो, जोगेंद...