हरदोई, मार्च 7 -- बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर-बघौली मार्ग स्थित प्रताप नगर चौराहे से कुछ ही दूरी पर हरे-भरे नीम के पेड़ के अवैध कटान के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पेड़ मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नीम के पेड़ को अवैध तरीके से काटे जाने की सूचना मिलने पर वन रेंजर विनय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय सेक्शन प्रभारी सचिन कुमार को मौके पर भेजा था। हालांकि प्रारंभिक कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक ही सीमित दिखाई दी। इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया। जांच के बाद थाना क्षेत्र के ओढ़झार गांव निवासी पेड़ मालिक रामेश्वर पुत्र चंदा तथा ठेकेदार संजय पुत्र मनोहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.