संभल, मार्च 3 -- असमौली थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर नियावली में कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर खड़े पापड़ी के पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय लेखपाल पुनीत कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कब्रिस्तान की भूमि पर लगे पेड़ों को बिना किसी सक्षम अनुमति के काट दिया गया। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जिस पर अवैध कटान किया जाना गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुतवल्ली जाहिद हुसैन पुत्र मुन्नन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। भूमि से जुड़े अभिलेख, स्वामित्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.