पेड़ कटान के विरोध में ग्रामीणों का धरना, कार्रवाई की मांग
हापुड़, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर में सोमवार को कथित अवैध पेड़ कटान के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा विवादित भूमि पर खड़े शीशम, नीम और अन्य हरे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। इसे लेकर कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और पेड़ों की कटाई तत्काल रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हरे पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए भी गंभीर नुकसान है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.